राजनीतिराज्यहरियाणा

Haryana News राव जयसिंह को कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

नारनौल  वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राव जयसिंह को कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रकोष्ठ का जिला महेंद्रगढ़, भिवानी एवं हिसार का प्रभारी भी बनाया गया है। इस नियुक्ति का पत्र शुक्रवार को उन्हें पूर्व मंत्री कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तान अजय सिंह यादव ने प्रदान किया। यह पदभार मिलने पर शुक्रवार दोपहर को राव जयसिंह नारनौल के नरूला रिजोर्ट पहुंचे, जहां प्रकोष्ठ के जिला के पदाधिकारियों ने उनका विधिवत स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ राजस्थान कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल बौहरा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी राव जयसिंह ने कहा कि वह अपनी नियुक्ति के लिए यूपीए के अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े तथा ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कप्तान अजय सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही भरोसा दिलाते हैं कि वह पूर्ण कर्तन

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button