डॉ.पूर्णिमा सरोज ‘ लोकधरा गौरव सम्मान 2026 ‘ से सम्मानित

छत्तीसगढ़ प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ द्वारा लोक कला के साधकों को समर्पित सम्मान और गौरव का उत्सव ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026’ (वार्षिक प्रदेश स्तरीय लोक कला अलंकरण समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार, 30 अगस्त 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 7:30 बजे तक महामाया मंदिर सत्संग भवन, पुरानी बस्ती, रायपुर में संपन्न हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोक कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दीप प्रज्वलित कर की। विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ.पूर्णिमा सरोज को लंबे समय से लोक कला और लोकसंस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य करने हेतु प्रदेश स्तर पर कला साधक ‘लोकधरा गौरव सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय सम्मान हेतु डॉ.पूर्णिमा सरोज ने प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी एवम् जिला अध्यक्ष मिनेश पाणिग्रही का आभार व्यक्त किया और कहा कि राज्य स्तर पर बस्तर के लोक कलाकारों को सम्मानित करने का सराहनीय प्रयास है। बस्तर की माटी कला और कलाकारों से समृद्ध है अतः भविष्य में बस्तर के कलाकार राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हों ऐसी शुभकामनाएं हैं। विविध स्तर पर बस्तर जिले के 10कलाकारों को सम्मानित किया गया। श्रीमती डॉ.पूर्णिमा सरोज लोक साधक सम्मान (लंबे समय से कला साधना), श्रीमती सुमन लता कोसले लोक कला गौरव सम्मान (आजीवन योगदान), बुदरू राम नाग- लोक विभूति सम्मान (वरिष्ठ एवं विशिष्ट कलाकार), ईमानियल राणा लोक रत्न सम्मान (उत्कृष्ट कलाकार),कु. प्रियंका यादव लोक प्रतिभा सम्मान (उभरती प्रतिभा), महेन्द्र सिंह ठाकुर लोक धरोहर सम्मान (पारंपरिक लोक कला संरक्षण), रैनू राम नाग- लोक सेवा सम्मान (लोक कलाकारों के हित में योगदान), कु. अंजली नाग- युवा लोक प्रतिभा सम्मान (युवा कलाकार),श्री गुड्डू नाग- लोक गुरू सम्मान (नई पीढ़ी को प्रशिक्षण देने वाले गुरू), लुभान पानीग्राही लोक मंच सहयोगी सम्मान

इस गरिमामयी आयोजन में लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष गुरुदास मानिकपुरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता और प्रदेश सचिव हृदय अनंत सहित विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष एवं नामचीन कलाकार उपस्थित थे। बस्तर जिले का प्रतिनिधित्व जिला अध्यक्ष डॉ. मिनेश कुमार पानीग्राही ने किया।बस्तर के कलाकारों के प्रदेश स्तर पर सम्मानित होने पर प्रदेश अध्यक्ष एवम् जिलाध्यक्ष तथा कलाप्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Subscribe to my channel