धनियालूर में पॉक्सो, बाल विवाह और साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यशाला

ग्राम पंचायत धनियालूर में पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह एवं साइबर अपराध को लेकर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीएसजेवीएस सचिव डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय के निर्देशन तथा फील्ड ऑफिसर डॉ. नारायण दास पंथ के नेतृत्व में पुलिस विभाग एवं बीएसजेवीएस चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम की संयुक्त टीम ने कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला में डॉ. सुशील कुमार पाण्डेय ने पॉक्सो अधिनियम एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा तथा बाल विवाह के सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति समाज की जिम्मेदारी पर भी प्रकाश डाला।

महिला थाना प्रभारी अंजनी केरकेट्टा ने साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए यातायात नियमों, सकारात्मक पालन-पोषण तथा बच्चों के लिए गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बच्चों एवं अभिभावकों से साइबर माध्यमों का सतर्कता के साथ उपयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की। कार्यशाला में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में बीएसजेवीएस कोषाध्यक्ष बी. नागेश, देविका कश्यप, सियाराम नेताम, उपसरपंच, पंचगण, विद्यालय के शिक्षकगण तथा चाइल्ड डेवलपमेंट प्रोग्राम के समस्त सामुदायिक प्रेरक एवं फील्ड समन्वयक उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel