Bihar News टेढ़ागाछ में विभिन्न योजनाओं का डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए कई अहम निर्देश

रिपोर्टर सनोवर राही बहादुरगंज किशनगंज बिहार
टेढ़ागाछ में विभिन्न योजनाओं का डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने किया निरीक्षण, अधिकारियो को दिए कई अहम निर्देश किशनगंज बिहार गुरुवार को टेढ़ागाछ प्रखंड के कई पंचायतों का डीडीसी स्पर्श गुप्ता एवं डायरेक्टर विकास कुमार ने भ्रमण करते हुए विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय पहुँचकर प्रखंड कार्यालय एवं मनरेगा कार्यालय टेढ़ागाछ का निरीक्षण किया। मनरेगा कार्यालय में घंटों रुककर बारीकी से योजनाओं से जुड़ी अभिलेखों की जाँच की तथा संबंधित कर्मियों से पूछताछ कर कमियों तथा गलतियों पर संशोधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा कार्य में घोर अनियमितता को देखकर मनरेगाकर्मियों को जमकर फटकार लगाया। बता दें कि उन्होंने एक – एक कर सभी मनरेगा कर्मी से उनके क्षेत्र में हुए कार्य का लेखा जोखा लिया। सही जवाब नहीं मिलने पर कार्यक्रम पदाधिकारी व जई एवं तकनीकी सहायक रोजगार सेवक को डीडीसी ने जमकर फटकार लगाई। वही डीडीसी के औचक निरीक्षण से मनरेगा कर्मियों में हड़कंप मचा गया। इधर प्रखंड कार्यालय में भी विकास से जुड़े कार्यों का अभिलेख देखा गया। यहाँ भी बहुत अनियमितता पाई गई। जिसको लेकर टेढ़ागाछ बीडीओ गौर पासवान को कई सख्त निर्देश दिये गए। जानकारी देते हुए डीडीसी स्पर्श गुप्ता ने बताया कि मनरेगा एवं प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितता पाई गई है। जिसे सुधार करते हुए कार्य को करने का निर्देश दिया गया है। अभिलेखों का संधारण नहीं था। सभी अभिलेखों को अद्यतन करने का भी निर्देश दिया गया है




Subscribe to my channel