राजनीतिराज्यहिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News सुख की सरकार ने दिया एचआरटीसी कर्मियों को आर्थिक लाभ का तोहफा

रिपोर्टर ओमप्रकाश शर्मा शिमला हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने एचआरटीसी के 4 कर्मचारी संघों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री जिनके पास परिवहन विभाग भी है बैठक में उपस्थित रहेl कर्मचारी संघों के प्रतिनिधियों ने बैठक में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रीजी के समक्ष अपना पक्ष रखा। उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए मुख्यमंत्री जी ने चालको एवं परिचालकों के ओवरटाइम और रात्रि भत्ते की देनदारी को भी 2 माह के भीतर 2 किश्तों में अदा करने की घोषणा की। उन्होंने निगम के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को 3% महंगाई भत्ता और चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान करने की भी घोषणा की। परिवहन मंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार निगम के कर्मचारियों को भी OPS के दायरे में लाया गया है। जिसका कर्मचारियों को लाभ मिलना शुरू हो गया है। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रदेश के लोगों को यात्रा सुविधाए देने के लिए मुख्य भूमिका निभा रहा है। परिवहन निगम के बेड़े में वर्तमान में 3142 बसें 3719 रूटों पर चल रही है। परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम को घाटे से उभारने के लिए मंथन चल रहा है। सभी कर्मचारी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी का लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूर्ण करने के लिए आभार व्यक्त किया। परिवहन निगम के कर्मचारी सरकार के इस निर्णय से खुश नजर आ रहे हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button