बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News टीवी के मरीजों के बीच किट का किया वितरण

रिपोर्टर सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में प्रभारी डॉ मोहनलाल प्रसाद के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी के मरीजों के बीच पौष्टिक आहार किट का वितरण किया गया। इस दौरान अनुमंडल प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराया गया टीबी किट बांटा गया। चिकित्सकों ने कार्यक्रम में मौजूद टीबी के मरीजों को उन्हें अपनी बीमारी के प्रति सतर्क एवं सजग रहने का सुझाव दिया। चिकित्सकों ने मरीजों को समय-समय पर अपने बीमारी का चेकअप कराते रहने एवं नियमित रूप से मेडिसिन का सेवन करने का सलाह दिया। वहीं, इस मौके पर सीओ सौरभ कुमार, बीएचएम राजकुमार, मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

सांवदाता
सचिन कुमार मोतिहारी बिहार

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button