जम्मू/कश्मीरराज्य

Jammu & Kashmir News शोपियां में हुई डीएलआईसी की बैठक, मुमकिन के तहत 14 मामले, तेजस्विनी के तहत 5 मामले और एसईआई के तहत 03 मामले मंजूर

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

शोपियां : जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) शोपियां, फज लुल हसीब की अध्यक्षता में आज यहां मुमकिन, तेजस्विनी और स्परिंग एंटरप्रेन्योरशिप योजनाओं की मिशन यूथ प्रायोजित योजनाओं के लिए जिला स्तरीय कार्यान्वयन समिति (डीएलआईसी) की बैठक आयोजित की गई

बैठक के दौरान नोडल अधिकारी मुमकिन, तेजस्विनी एवं स्पेरिंग योजनाओं ने मुमकिन योजना के तहत 14 नए मामले, तेजस्विनी योजना के तहत 05 मामले और स्पेरिंग योजना के तहत 03 मामले प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सदस्यों द्वारा फाइलों की जांच की गई और स्पेरिंग योजना के तहत आवेदकों के साक्षात्कार भी आयोजित किए गए। बाद में समिति ने मुमकिन योजना के तहत 14 मामले, तेजस्विनी योजना के तहत 05 मामले और स्पेरिंग योजना के तहत 03 मामले स्वीकृत किए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button