Bihar News भगवानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई 24 घंटे के अंदर दो अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
भगवानपुर थाना अध्यक्ष रामकृष्ण परमहंस के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 14 मई 2023 को भगवानपुर थाना क्षेत्र के हरपुर कस्तूरी गांव के विशाल कुमार एवं विवेक कुमार अपने सहयोगियों के साथ बेलसर निवासी शौकत अली, नितिन कुमार एवं सचिन कुमार को फोन के सहारे हरपुर कस्तूरी बुलाया एवं तीनों को बंधक बना लिया। जिसके बाद तीनों बंधक व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए इनके घर वालों से फिरौती की राशि मांग की। फिरौती की राशि की बात सुन एवं अपने घरवालों के अपहरण की बात को जान उनके अभिभावकों द्वारा भगवानपुर थाना से संपर्क किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम गठित कर जिसमें एसआई गिरधरलाल, एसआई लल्लन प्रसाद सिंह एवं पीएसआई आलोक रंजन ने दल बल के साथ संबंधित क्षेत्र में सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अपहरणकर्ता विशाल कुमार पिता मनोज सिंह ग्राम हरपुर कस्तूरी निवासी एवं विवेक कुमार पिता चंद्रभूषण सिंह जो अपने ननिहाल हरपुर कस्तूरी में रहता है। जिसको पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन इनके अन्य सहयोगी भागने में कामयाब हो गये। जिसके बाद भगवानपुर पुलिस भगवानपुर थाना में एक मामला 116/23 दर्ज कर गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं को




Subscribe to my channel