बिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News  सहादत दिवस पर बैकुंठ शुक्ला को दी गयी श्रद्धांजलि, नेता मंत्री से लेकर पूर्व आईजी तक कार्यक्रम में हुए सामिल

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

 लालगंज प्रखंड क्षेत्र के जलालपुर में बैकुंठ शुक्ला का सहादत दिवस मनाया गया। स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बैकुंठ शुक्ला जलालपुर के निवासी थे और 15 मई 1934 के दिन शहीद हुए थे। आज रविवार के दिन उनका 89 वां शहादत दिवस है। इस अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य रूप से देवेश चंद्र ठाकुर, विवेक ठाकुर,वीणा शाही,महाचंद्र सिंह, मृत्युंजय तिवारी,डा विवेकानंद शुक्ला,लालगंज प्रखंड प्रमुख सुधा देवी,जिला परिषद विनोद राम,प्रखंड प्रमुख वैशाली शैलेंद्र प्रसाद सिंह,राजीव ब्रह्मर्षि,मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत शुक्ला ने किया। साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एवं बैकुंठ शुक्ला के परिजन मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान जलालपुर एवं लालगंज क्षेत्र के विकास की कुछ योजनाएं देवेश चंद्र ठाकुर को सौंपी गयी। जिस पर सहमति भी बनी। साथ ही पटना से अरेराज निर्माणाधीन फोर लेन का नामकरण बैकुंठ शुक्ला के नाम पर हो। एक पुस्तकालय का भी प्रावधान रखा गया। कार्यक्रम शुरू होने से पहले बैकुंठ शुक्ला की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button