Bihar News शहीद बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस के अवसर पर दो दिवसीय छात्र कैम्प सह शहादत दिवस कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
शहीद बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय छात्र कैम्प सह शहादत दिवस कार्यक्रम के दूसरे दिन आज 14 मई को सुबह में जलालपुर गांव में प्रभातफेरी एवं शहीद बैकुंठ शुक्ल के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर संगठन के ऑल इंडिया कमेटी की ओर से महान क्रांतिकारी शहीद बैकुंठ नामक उनके जीवन संघर्ष एवं आदर्श पर आधारित एक पुस्तिका का लोकार्पण किया गया जिसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड सौरभ घोष , अखिल भारतीय कमेटी सदस्य मणिशंकर, अखिल भारतीय कमेटी सदस्य सह प्रदेश अध्यक्ष रोशन कुमार रवि एवं प्रदेश सचिव विजय कुमार मौजूद रहे। एआईडीएसओ के राष्ट्रीय महासचिव ने दोपहर बाद के सत्र में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बैकुंठ शुक्ल भारतीय आजादी के क्रांतिकारी धारा के मजबूत स्तंभ थे।
वे शहीद ए आजम भगत सिंह के संगठन के साथ जुड़े थे। उनका मानना था कि देश से अंग्रेजी शासन व्यवस्था के खात्मे के साथ-साथ शोषण पर आधारित पूंजीवादी व्यवस्था को भी उखाड़ फेंकना होगा। मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए एस यू सी आई ,(कम्युनिस्ट) के बिहार राज्य कमेटी सदस्य इंद्रदेव राय ने कहा कि वर्तमान सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक संकट के दौर में बैकुंठ शुक्ल सरीखे क्रांतिकारियों के आदर्शों पर छात्र- नौजवानों को आगे बढ़ने की जरूरत है। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संध्या में सभी प्रतिनिधि बैकुंठ शुक्ल के प्रतिमा के निकट बैकुंठ शुक्ल के जीवन संघर्ष के आधार पर अपने जीवन संघर्ष को चलाने एवं उनके विचारों को छात्र नौजवानों के बीच फैलाने का संकल्प लिया। एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के वैशाली जिला सचिव ललित कुमार घोष, लालगंज अंचल सचिव सह समाजसेवी डॉ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि भारतीय पूंजीवादी व्यवस्था के खात्मे के लिए देश में हजारों बैकुंठ शुक्ल की जरूरत है जिसमें लालगंज के छात्र नौजवानों की भूमिका अहम है। इसलिए लालगंज से दर्जनों की संख्या में बैकुंठ शुक्ल के जीवन संघर्ष और आदर्शों को आत्मसात करते हुए छात्र नौजवानों को आगे आने कीअपील किया। सभा को रविंदर कुमार, रामनाथ राय, जीवन पासवान, विश्वनाथ साहू आदि ने संबोधित किया




Subscribe to my channel