झारखण्डराज्य

Jharkhand News धनबाद स्टेशन रोड में ठेला-खोमचा वाले छोटे व्यवसाय की समस्याओं से अवगत हुए

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर समिति ने धनबाद स्टेशन रोड स्थित छोटे व्यवसाय ठेला -खोमचा वाले लगभग 200 से अधिक फल व्यपारियों से मुलाकात की उनकी समस्या सुनी मन्टू कुमार चौहान ने कहा रेलवे निर्देशानुसार जबरन इन छोटे व्यपारियों से आर.पी.एफ. द्वारा 2500/- से लेकर 4500/- तक फ़ाईन काटा जा रहा है जो इन गर्मियों के समय मे दिन भर धूप में फल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते है दिनभर में 500 रुपया कमाना मुश्किल है ऐसे में ये गरीब व्यवपारी इतनी मोटी फ़ाईन कैसे भरेंगे, स्टेशन रोड में यातायात बाधित होती है तो क्या सिर्फ ये गरीब ठेला-खोमचा वाले ही है चुकी स्टेशन रोड में बस पड़ाव है ,ऑटो पड़ाव है इतने सारे दुकानें है ऐसे में सिर्फ छोटे छोटे ठेले -खोमचेवाले ही क्यों ,सभी अपना व्यवपार कर रहे है तो इन गरीबों को भी अपना व्यवपार कर परिवार चलाने में रेलवे को क्या कठिनाई हो हो रही है इनसारी बातों को सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह टुंडी विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी के संज्ञान में दिया गया l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button