Uttar Pradesh News भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जमकर काटा हंगामा
भाजपाइयों ने प्रशासन पर बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के वोट बढ़ाकर जबरिया जिताने का लगाया आरोप

रिपोर्टर श्याम जी कश्यप जनपद फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश
गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना स्थल के बाहर धरने पर बैठे समझाने आए सीओ अमृतपुर से भी हुई नोकझोंक, भाजपाइयों ने जिला प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे सातनपुर मंडी में निकाय चुनाव को लेकर हो रही है मतगणना सदर सीट से तीसरे राउंड के काउंटिंग तक बसपा प्रत्याशी पहले नंबर पर डटी हुई हैं , भाजपा प्रत्याशी सुषमा गुप्ता तीसरे नंबर पर बनी रही मतगणना के दौरान एक बूथ पर भाजपाइयों ने बसपा प्रत्याशी के 138 की जगह 200 वोट लिखने का आरोप जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की भी आरओ से हुई बहस जिसे देख भाजयुमो जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भी मतगणना बंद कराने को की नारेबाजी बबाल देख डीएम, एसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता से करीब 10 मिनट तक डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने की वार्ता डीएम, एसपी की जिला अध्यक्ष रूपेश से वार्ता के दौरान बाहर से भाजपा कार्यकर्ता जिला प्रशासन धांधली कराने का लगाते रहे आरोप डीएसपी के सामने सिटी मजिस्ट्रेट ने डाटा शीट मंगवा कर भाजपा नेताओं को दिखाई तब कहीं जाकर भाजपाइयों का आक्रोश हुआ शांत थाना कादरी गेट क्षेत्र में स्थित सातनपुर आलू मंडी का मामला




Subscribe to my channel