झारखण्डराज्य

Jharkhand News देसी शराब बिहार ले जाने के क्रम में एक व्यक्ति गिरफ्तार, 100 बोतल शराब जप्त

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद रेलवे स्टेशन अंतर्गत प्लेटफार्म नंबर 2 में ऑपरेशन सतर्क के तहत सहायक उप निरीक्षक शिवजी राय साथ में सहायक उप निरीक्षक सत्येंद्र बहादुर सिंह तथा आरक्षी सोनू कुमार पांडे गस्त लगाने के दौरान 100 देशी शराब (टच स्ट्रांग) प्रत्येक 180ml के बोतले जप्त किए। रात के लगभग 12 बजे एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में सफेद प्लास्टिक की बोरी लेकर घूमता हुआ पकड़ा गया। जिससे पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। लिहाजा उसका सफेद प्लास्टिक की बोरी को चेक किया गया तो उसमें दो कार्टून में भरे 100 बोतल देसी शराब की बोतल प्रत्येक का मूल्य ₹40 दिया हुआ था। कागजात मांगने पर कोई अधिकार पत्र नहीं दिखाया गया तथा बताया कि सुबह में धनबाद से पटना जाने वाली ट्रेन से लेकर पटना जाने वाला था। पूछने पर अपना नाम सोनू कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता उमेश ठाकुर पता मोकामा डॉक्टर टोली, वार्ड संख्या 7, थाना मोकामा, जिला पटना का बताया। तत्पश्चात उपरोक्त बरामद सभी देसी शराब की बोतल गवाहों की उपस्थिति में जप्त की गई l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button