झारखण्डराज्य

Jharkhand News बैठक में झरिया में चल रहे 310 करोड़ की जलापूर्ति योजना की समीक्षा हुई:-

रिपोर्टर मिथिलेश पांडेय धनबाद झारखंड

धनबाद नगर आयुक्त सह प्रभारी प्रबंध निदेशक झामड़ा श्री सतेंद्र कुमार के कार्यालय कक्ष में विशेष बैठक में श्री प्रकाश कुमार (सहायक नगर आयुक्त), जेएमसी तथा पीएमसी के अधिकारी, टीएम, एसडीओ माडा तथा जेई के उपस्थित में
बैठक में झरिया में चल रहे 310 करोड़ की जलापूर्ति योजना की समीक्षा हुई:-
चर्चा के दौरान निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी
1. दामोदर जल संयंत्र जामाडोबा को 24 घंटे बिजली आपूर्ति हेतु अलग फीडर लगाने का प्राक्कलन तैयार है, कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
2. जामाडोबा जल संयंत्र के पुराने फिल्टर प्लांट का जीर्णोधार, बाउंड्री वॉल निर्माण, पुराने पंप को बदलने का कार्य जल्द प्रारंभ होगा।
3. मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के जॉब कार्ड धारी श्रमिकों का बकाया मानदेय का भुगतान एक सप्ताह के अंदर करने पर सहमति बनी।
4. जामाडोबा फिल्टर प्लांट में लगे मोटर काफी पुराने और कम क्षमता के हैं, मोटर को बदल कर नया मोटर लगाने हेतु सहमति बनी। इसके तहत जेएमसी द्वारा 22 नये मोटर लगाए जाने है, 15 मोटर पंप उपलब्ध कराने का ऑर्डर भेजा गया है, चार माह में उच्च क्षमता के नये मोटर आ जाएँगे। तत्पश्चात नये मोटर लगाये जाएँगे l

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button