IC News and Media House Private Limited


पंजाबराज्य

Punjab News फिर पुलिस ने बड़ी संख्या में कांटे वाहनों के चालान

रिपोर्टर महेंद्रपाल सिंह आनंद मानसा पंजाब

शहर में ट्रैफिक नियमो की उल्लंघन करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटे। उन्होंने बताया कि जिला के अंदर एस .एस .पी .डॉ।.डॉक्टर नानक सिंह जी की अगवाई में ट्रैफिक पुलिस के जिला इंचार्ज अफजल मोहम्मद जी के दिशा निर्देश बिना नंबर प्लेट, बिना कागजों के घूम रहे एक दर्जन के करीब वाहनों को बंद करके बड़ी संख्या में चालान काटे गए ।इस मौके पर ट्रैफिक इंचार्ज सेवक सिंह ने लोगों को अपील की कि वह अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखें जिससे उन्हें कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि अपने वाहनों के दस्तावेज पूरे रखने का मुख्य मकसद अपराधी किस्म के लोगों को काबू करना है। वे बिना किसी डर के घटनाओं को अंजाम दे जाते हैं । जिस कारण आज स्थानक शहर के आई.टी.आई .,बस स्टैंड, रेलवे रोड की चेकिंग करते समय चालान काटे गए ।इस मौके पर एस एच ओ सिटी सुखजीत सिंह ने बताया कि किसी भी कीमत पर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button