Madhya Pradesh News खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीणकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन पेटलावद में

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश
पेटलावद खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सीएम राइस स्कूल खेल मैदान पर सुभारंभ किया गया , जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजु बघेल थाना प्रभारी पेटलावद, विशेष अतिथि श्री आशीष बाविस्कर कराते कोच, श्री पुरालाल चौहान प्राचार्य सीएम राइस स्कूल पेटलावद उपस्थित रहे, सर्वप्रथम सभी अतिथियों को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया, हेमराज गणावा समन्वयक ग्रामीण युवा केंद्र पेटलावद द्वारा शिविर के बारे में बताया गया शिविर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 10 मई से 10 जून तक आयोजित किया जा रहा है खेल प्रशिक्षण शिविर में कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकता हैं विकास खंड मुख्यालय पर तीन खेल एथेलेटिक्स, कबड्डी व फुटबॉल खेल संचालित किए जा रहे हैं खिलाड़ी अपनी रुचि अनुसार खेल में पंजीयन करा सकता हैं
शिविर के दौरान टैलेंट सर्च भी किया जाना हैं जो भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करेगा उसको भोपाल एकेडमी में ट्रायल के लिए भेजा जावेगा। श्री राजु बघेल, थाना प्रभारी द्वारा खिलाड़ियो को बताया गया की पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी महत्वपूर्ण है सभी बच्चें खेल को भी अपने दैनिक जीवन में उपयोग करें जिससे आप शारीरिक और मानिसिक रूप से फिट रहोगे और एक अच्छे खिलाड़ी बनकर मातापिता और जिले का नाम रोशन करोगे मेरी आप को शुभकामनाएं हैं इसी के साथ श्री आशीष बाविस्कर कराते कोच द्वारा सभी खिलाड़ियों को आत्म रक्षा के बारे में प्रैक्टिकल करके दिखाया किस प्रकार आप अकेले में आप की रक्षा कर सकते हैं, श्री पुरालाल चौहान प्राचार्य द्वारा भी खिलाड़ीयों को संबोधन करते हुए बताया सभी बच्चें खेल को भी एक लक्ष्य बनाकर दिल से खेलते रहे हैं तो आप भी एक दिन राष्ट्रिय खिलाड़ी बन सकते हैं। आखरी में श्री व्हाय. डी. पुरोहित ब्लॉक क्रीड़ा आभार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।



Subscribe to my channel