उत्तरप्रदेशशिक्षा

उन्नाव उत्तर प्रदेश सदस्य,राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग जनपद भ्रमण कार्यक्रम

रिपोर्टर आदित्य बाजपेई उन्नाव उत्तर प्रदेश

उन्नाव।सदस्य, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उoप्रo लखनऊ, श्याम त्रिपाठी द्वारा जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विकास खण्ड असोहा के 02 प्राथमिक विद्यालय, 02 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा विकास खण्ड नवाबगंज में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय, गौरा कठेरुवा एवं प्राथमिक विद्यालय हसेवा तथा आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

स्थलीय निरीक्षण के उपरांत मा सदस्य द्वारा निरीक्षण भवन, उन्नाव के सभागार में उoप्रo मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं बाल संरक्षण से जुड़ी अन्य योजनाओं की समीक्षा की गयी।

इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उ०प्र० मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), एक युद्ध नशे के विरूद्ध व बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली गयी।साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बाल श्रम को जनपद में पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए।किसी भी संस्थान में एक भी बाल श्रमिक नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि होटल, उत्सव गार्डन, मैरिज लॉन आदि संस्थानों का सघन निरीक्षण करें और बाल श्रमिकों को चिन्हित कर सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराएं। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को भिक्षावृत्ति, बालश्रम को रोके जाने हेतु नियमित अभियान चलाये जाने के साथ ही “एक युद्ध नशे के विरूद्ध ” अभियान को सफल बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिए।निरीक्षण भवन में प्रेसवार्ता करते हुए मा0 सदस्य जी ने विभाग की उपलब्धि के बारे में बताया कि बाल संरक्षण को लेकर हमारे प्रयासों से काफी सुधार आया है।

कई संस्थानों से बाल श्रमिकों को मुक्त कराकर उन्नाव जनपद में सर्वाधिक अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से भी कई बच्चों को लाभान्वित किया गया है।इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार, बाल संरक्षण अधिकारी अवधेश कुमार, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रभारी डी०सी०आर०बी०, उन्नाव, औषधि निरीक्षक, उन्नाव, सदस्यगण बाल कल्याण समिति, प्रo सेन्टर मैनेजर, वन स्टाप सेन्टर, प्रभारी ए०एच०टी०यू०, जिला समन्वयक, चाइल्ड लाइन, कल्पना श्रीवास्तव परामर्शदाता, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button