उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाई गयी।

रिपोर्टर अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद उत्तरप्रदेश

टूंडला फिरोजाबाद :- भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर देश के महान योद्धा महाराणा प्रताप जी की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाई गयी। सभी भाजपा पदाधिकारिओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। तथा इसके पाश्चात एक विचार गोष्ठी भी हुई जिसमें कई वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय इतिहास में राजपूताने का गौरव पूर्ण स्थान रहा है।यहाँ के रण बांकुरों ने एवं ,जाति,धर्म,तथा स्वाधीनता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने में कभी भी संकोच नहीं किया । भाजपा अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि महान राजपूत नरेश महाराणा प्रताप अपने पराक्रम ओर शौर्य के लिए समूची दुनिया में मिशाल के तोर पर जाने जाते थे।एक ऐसा राजपूत सम्राट जिसने जंगलों में रहना पसंद किया लेकिन कभी भी विदेशी मुगलों की दासता स्वीकार नहीं की । महाराणा प्रताप जिस घोड़े की सवारी करते थे वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ घोड़ों में से एक था महराणा प्रताप बहत्तर किलो का कवच पहन कर इक्याशी किलो का भाला अपने हाथ में रखते थे।इस दौरान क्षेत्रीय संयोजक निर्माण विभाग सुशील पोनिया,किसान मोर्चा क्षेत्रीय सदस्य जितेंद्र प्रताप सिंह सिटी,जिला मंत्री संजय सिंह परमार, लोकेश जादौन,संध्या गौतम,शरद पोनियां,दिनेशपाल सिंह,नरेन्द्र चक,आदित्य प्रताप सिंह,हेमंत चक,सुधांशु पचौरी,आदि लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button