उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम डॉ ब्रजेश पाठक  ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया मे देश की छवि बदली है

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

कस्बा के मोहल्ला पुराना भरथना स्थित गेस्ट हाउस में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में डिप्टी सीएम डॉ ब्रजेश पाठक  ने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया मे देश की छवि बदली है इसी प्रकार प्रदेश में वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा सरकार ने प्रदेश की महिलाओं,किसानों व युवाओं के हित मे कार्य कर व विकास कार्यो से प्रदेश की छवि को बदला है। देश की बढ़ती ताकत का रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध मे दुनिया भर ने देखा,तिरंगा लगी बस पर एक भी गोली नही चलाई गई,सभी देशवासियो की सकुशल वतन वापसी हुई।सूडान गृहयुद्ध के दौरान भारतीयों को सकुशल देश मे लाया जा रहा है। वर्ष 2024 तक हर गरीब के पास पक्का मकान होगा।स्वच्छ जल मिशन के तहत गांव-मोहल्लों में स्वच्छ पेयजलापूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जा रही है।उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। भाजपा सरकार ने कोरोना काल के दौरान किसी गरीब का चूल्हा बंद नही होने दिया।पहले बिजली की सप्लाई दिन-रात के सप्ताह वार की सप्लाई आती थी।आज सभी जिलों में बराबर बिजली की सप्लाई सुचारू है। सपा शासन में अन्य जनपदों समेत इटावा में खुलेआम कट्टा, बंदूक व गुंडों का राज था।उस समय सपा का नारा है,खाली प्लाट हमारा है की तर्ज ओआर कब्जे होते थे। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में प्रदेश की छवि बदली है आज एक भी गुंडा व माफिया सक्रिय नही है। उन्होंने कहा इटावा-भरथना से पुराना लगाव है।यहाँ के लोग स्वाभिमानी है।आम जनता के अपार समर्थन से बनी भाजपा सरकार में प्रदेश से अपराधियो का सफाया कर दिया है।उन्होंने आखिर में कहा की इटावा परिवार रहा है। विश्वास है कि वह नगर निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जीत दिलाएंगे। वायदा करता हूँ कि भरथना समेत पूरे जनपद को विकास की गंगा बहायेंगे।जनसभा को सांसद रामशंकर कठेरिया,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव महेश दुबे,पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य,पूर्व विधायक सिद्धार्थ शंकर आदि ने संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,प्रभाकर गुप्ता, शिवांकान्त चौधरी, दीपक नाथ चौधरी,पंकज दुबे,चंदन दुबे,अमित गुप्ता, रिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button