ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News :विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप,

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद
जांच में जुटी पुलिस लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पीड़िता के भाई ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार रविवार को मायके जाते समय विवाहिता बैटरी ऑटो में सवार हुई थी। आरोप है कि सवार लोगों ने उसे अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया और देर शाम गांव के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

Subscribe to my channel