IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लम्भुआ विधानसभा में पीडीए संवाद, परमात्मा यादव ने सामाजिक न्याय और समानता का दिया संदेश

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ, सुलतानपुर। लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के 190 बाबूगंज में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष परमात्मा यादव ने पीडीए को संबोधित करते हुए जनता से संवाद किया।

इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करने को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पीडीए की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए लगातार संवाद और जनसंपर्क जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक न्याय, समान अधिकार और जनता की आवाज को प्रमुखता देने पर जोर दिया गया। परमात्मा यादव ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर “जनता की आवाज, सामाजिक न्याय और समान अधिकार” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का समापन “जय समाजवाद” के नारों के साथ हुआ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button