IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : लगातार बारिश में कच्ची दीवार गिरी, पक्का मकान क्षतिग्रस्त, गृहस्थी का सामान दबा

रिपोर्टर गौरव सक्सेना जिला संवाददाता फर्रुखाबाद

लम्भुआ, सुलतानपुर। लगातार हो रही बारिश के चलते दुल्हापुर गांव में एक कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार पास स्थित महेश नारायण दूबे के पक्के मकान पर जा गिरी, जिससे दोनों परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा।

बताया जा रहा है कि श्यामनारायण दूबे के कच्चे मकान की दीवार कई दिनों से हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। अचानक दीवार गिरने से मलबा पक्के मकान पर जा गिरा। हादसे में दोनों परिवारों का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही पक्के मकान को भी नुकसान पहुंचा है।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में मदद की।

ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना दिए जाने के बावजूद अभी तक राजस्व टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने और प्रभावित परिवारों को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button