झारखण्डराज्य

Jharkhand News यात्री बस से करीब तीन क्विंटल माइका जब्त

रिपोर्टर अभिषेक बर्नवाल गिरिडीह झारखण्ड

झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिले में वन प्रमंडल की माइका कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। ज्ञात हो कि पहले ही शहर के दो फैक्ट्री सील कर मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। रविवार 7 मई कि सुबह वन प्रमंडल के अधिकारियों ने त्रिमूर्ति नामक बस से करीब तीन क्विंटल माइका जब्त किया। डीएफओ प्रवेश अग्रवाल के गुप्त सूचना पर सदर रेंजर एसके रवि ने बस में छापेमारी कर चार बोरों में भरे करीब डेढ़ लाख का माइका जब्त किया।

रेंजर ने यात्रियों को उतार कर बस को जब्त कर वन विभाग कार्यालय लेते गए। जहां बस के उप चालक से पूछताछ किया जा रहा है।

वैसे माइका अवैध है वैध ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। बस में माइका से भरा बोरा किसके इशारे पर लोड हुआ और गिरिडीह में किस माइका फैक्ट्री में डंप होना था इसका पता लगाया जा रहा है। बस कोडरमा से यात्रियों को लेकर गिरिडीह आ रही थी। माइका से भरे बोरों को कोडरमा के निमाडीह में लोड किया गया था।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button