राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News स्वतंत्रता सेनानी ,मीना समुदाय के गांधी स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण मीना झरवाल  की 7वी पुण्य तिथि भी राष्ट्रीय मीणा महासभा चूरू द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

रिपोर्टर संजय मीणा किशोरपुरा झुंझुनू राजस्थान

चूरू : राष्ट्रीय मीणा महासभा जिला चूरू की कोर कमेटी की बैठक आज दिनांक 7मई 2023 को आदिवासी मीना छात्रावास चूरू में महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्यातिथि वरिष्ठ समाजसेवी गुल्लाराम मीना निवासी शेहला रतनगढ़ थे व विशिष्ट अतिथि महासभा के मुख्य संगठन सचिव झाबरमल मीना थे।कार्यक्रम की शुरुआत मीना समाज के दैवत्व प्राप्त संत घाटीमदेव महाराज की पूजा अर्चना से की गई।बैठक में समाज हित व जिला मुख्यालय पर संचालित आदिवासी मीना छात्रावास हित सहित छात्रावास में छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया पर विचार विमर्श किया गया।देश की राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर दिए जा रहे महिला खिलाड़ियों के धरने का महासभा द्वारा समर्थन किया गया।साथ ही देश का नाम रोशन करनेवाली महिला खिलाड़ियों के साथ हुए अन्याय व शोषण के आरोपी के खिलाफ त्वरित व सख्त कार्यवाही करने की मांग माननीय नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री भारत सरकार से की गई।इस संबंध में महासभा की ओर से ज्ञापन प्रेषित करने के लिए महासभा के जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना को अधिकृत किया गया।

स्वतंत्रता सेनानी: मीना समुदाय के गांधी स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण मीना झरवाल  की 7वी पुण्य तिथि भी राष्ट्रीय मीणा महासभा चूरू द्वारा श्रद्धापूर्वक मनाई गई।उपस्थित सम्मानीय सदस्यों द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।महासभा के जिला अध्यक्ष किरोड़ीमल मीना ने अपने उदबोधन में उक्त श्री लक्ष्मीनारायण झरवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मीना समुदाय को सामंतशाही ,जरायमपेशा के काले कानून से निजात और आरक्षण दिलाने के लिए संघर्ष कर सफलता प्राप्त की जिसके परिणाम स्वरूप मीना समुदाय को नागरिक अधिकार मिले, आरक्षण मिला जिसके कारण आनेवाली पीढ़ी के लिए शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए। इतना ही नही झरवाल साहब ने अपने जीवनकाल में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुहिम चलाकर गांव- गांव भ्रमण किया, गलत प्रवृत्तियों का त्याग और नशामुक्त समाज की रचना के लिये संकल्प करवाये जिसका नतीजा है कि मीना समुदाय एक साफ सुथरा समाज बन गया।

जिस पुलिस मे इस समुदाय का एक सिपाही भी नही होता था वहाँ डीजीपी स्तर के अनगिनत अफसर हो गए हैं।और जहाँ एक चपरासी भी नहीं हुआ करता था वहाँ असंख्य सचिव व मुख्य सचिव तक हो गए हैं।श्री मीना ने अपने उदबोधन के अंत मे कहा कि स्वर्गीय लक्ष्मीनारायण झरवाल का जन्म 2.11.1914 को हुआ था एवं उनका निर्वाण 103 वर्ष की आयु में  हुआ।उनके निधन के साथ ही एक युग का अंत हो गया।वे सही मायने में युगपुरुष थे।ऐसे महापुरुषों का जमीन पर अवतरण युगों में ही होता है।कार्यक्रम का संचालन महासभा के मुख्य महासचिव शेरुराम मीना ने किया।बैठक में महासचिव रामजीलाल मीना,महासचिव फूलाराम मीना, गिरधारीलाल मीना,कोषाध्यक्ष जमनलाल मीना ,सम्मानीय सदस्य शांतिदेवी मीना,सहायक अभियंता प्रदीप कुमार मीना, मेवाराम मीना, ओमप्रकाश मीना, विजय मीना, रोहित कुमार मीना आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button