उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News मेधावी छात्र/छात्राओं के सम्मान से अन्य छात्र/छात्राओं को मिलती है प्रेरणा

 व्यूरो चीफ सुमित तिवारी जालौन उत्तरप्रदेश

रामपुरा (जालौन) :- मेधावियों के सम्मान से अन्य को प्रेरणा तो मिलती ही साथ में देश के उज्जवल भविष्य का निर्माण भी करते है शनिवार को रामपुरा नगर के राजा चित्तर सिंह बालिका इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हाईस्कूल व इंटरमीडियट में उत्कृष्ट अंक बाले छात्र /छात्रायों को विद्यालय परिवार द्वारा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से मौजूद अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया विद्यालय के प्रबंधक केशवेंद्र सिंह जूदेव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि अगले वर्ष जो छात्र या छात्रा ब्लॉक स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करेगा उसको 5100 रुपये व तहसील स्तर पर 11000रुपये जिला स्तर पर 51000 रुपये व प्रदेश स्तर पर 100000 रूपए की धनराशि देकर सम्मानित किया जायेगा इसी के साथ वरिष्ठ पत्रकार प्रिंस द्विवेदी ने अपने संवोधन में कहा शिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने वाले व्यक्ति को विद्यार्थी कहा जाता हैं. विद्यार्थी काल को जीवन का गोल्डन पीरियड कहा जाता हैं. विद्यार्थी काल पर ही बालक का भविष्य निर्भर करता हैं जीवन के इस पड़ाव में यदि वह अपने कर्तव्यों का सही ढंग से पालन न करे तो उसका जीवन अंधकारमय बन जाता हैं. हरेक विद्यार्थी अपने इस दौर के हर एक पल का सही उपयोग करके जीवन को संवारने का प्रयत्न करते हैं उन्हें आदर्श विद्यार्थी कहा जाता हैं शिक्षा जीवन पर्यन्त चलने वाली प्रक्रिया हैं. शिक्षा का उद्देश्य व्यक्तित्व निर्माण होता हैं. एक विद्यार्थी का लक्ष्य सही शिक्षा प्राप्त कर चरित्र निर्माण व आत्मनिर्भर बनना होता हैं चरित्र निर्माण, व्यक्तित्व विकास, संस्कृति संरक्षण, सामाजिक कर्तव्यो का विकास ये हर काल में शिक्षा के मूल उद्देश्य रहे हैं आदर्श विद्यार्थी की संज्ञा उसे ही दी जा सकती हैं जो इन मानदंडों पर पूर्ण रूप से खरा उतरे इस सभागार में उपस्थित विद्यालय के कार्यकारी प्रबंधक अजीत सिंह जादौन, प्रधानाचार्य मनीष मोनस, शिक्षक संदीप द्विवेदी, अरुण सोनी, संतोष केवट, मोहित विश्वकर्मा, डी. के. सिंह, अजय सिंह, मधुरिका श्रीवास्तव,शिवानी त्रिपाठी के साथ समस्त स्टाफ व नगर व क्षेत्र के अभिभावक गण मौजूद रहें

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button