ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News मृतक धीरज केवट बांदा जनपद के मरका थाना क्षेत्र के औगासी

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

“फतेहपुर। जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के लम्हैटा गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुई गोलीबारी ने खुशियों को मातम में बदल दिया। देर रात बारात में चली गोली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 12:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम 112 को सूचना मिली कि लम्हैटा गांव में बारात के दौरान फायरिंग हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर 112 पीआरवी और गाजीपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से गंभीर रूप से घायल धीरज केवट (50 वर्ष) को बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।

अन्य चार घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अभिमन्यु मांगलिक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शादी समारोह में दोनों पक्षों के मेहमान मौजूद थे। इसी दौरान पास के गांव का निवासी सुमित तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी (45 वर्ष) अपने लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक के साथ समारोह में शामिल होने आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समारोह में एक ड्रोन उड़ रहा था। इसी दौरान सुमित तिवारी ने बंदूक ड्रोन की तरफ तान दी। आसपास मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका। बताया जा रहा है कि जब वह बंदूक नीचे कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। एक ही फायर में पांच लोग गोली के छर्रों की चपेट में आ गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button