Uttar Pradesh News थाना कोतवाली के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना में 02 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर मनीष फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
फतेहपुर
संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 18.06.2026 को थाना कोतवाली के शादीपुर चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और पथराव की घटना हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त घटना का फतेहपुर पुलिस द्वारा स्वतः संज्ञान लिया गया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 261/2026 धारा 125/191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस (BNS) एवं 7 क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंट (CLA) एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी वैधानिक कार्रवाई के क्रम में पुलिस द्वारा त्वरित कदम उठाते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई नियमानुसार की गई है। शेष वांछित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर पहचान सुनिश्चित कर गिरफ्तार किए गए मुख्य अभियुक्तों का विवरण निम्नलिखित है।
1. तनिष्क मिश्रा पुत्र राजकुमार मिश्रा (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी: कृष्ण बिहारी नगर, थाना कोतवाली, फतेहपुर।
2. शिवांग त्रिवेदी उर्फ राज त्रिवेदी पुत्र दीपक चन्द्र त्रिवेदी (उम्र करीब 21 वर्ष), निवासी: कलेक्टरगंज, थाना कोतवाली, फतेहपुर।
गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।




Subscribe to my channel