ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News जनपद पंचायत सभागार अकलतरा में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

ब्यूरोचीफ राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़

अकलतरा, 21 जून 2026:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति, अकलतरा द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत सभागार, अकलतरा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता तालुका विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट अकलतरा श्रीमती शिवानी सिंह द्वारा की गई योग प्रशिक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, पैनल लॉयर, एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स, को कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती शिवानी सिंह ने कहा, “योग तन और मन दोनों को स्वस्थ रखता है। स्वस्थ नागरिक ही अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर न्याय प्राप्त कर सकता है। नालसा का उद्देश्य ‘योग से निरोग’ के साथ-साथ हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button