झारखण्डराज्य

Jharkhand News 500 साल से मनाया जा रहा है चङक पूजा – राजेन्द्र महतो। उर्फ रिंकू महतो (मुखिया)

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

तेतुलनारी नगरी कला शिवमन्दिर में धूमधाम से मनाया गया चङक पूजा। भोक्ताओं ने कील चुभोकर जताया शिव के प्रति आस्था। बाघमारा के नगरी कला उत्तर पंचायत शिव मंदिर प्रांगण में चड़क पूजा धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने 2 दिनों से उपवास रखकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। वही दर्जनों भोक्ताओं ने अपने शरीर में कील चुभोकर ऊंचे खम्भे के सहारे झूलकर भगवान शिव का आराधना किया ।भक्तों ने बताया बरसों से वह अपने शरीर में कील चुभोकर भगवान शिव का व्रत करते आ रहे हैं। शिव की कृपा से किसी दवा की जरूरत नहीं पड़ती है और उनके हर मनोकामना पूर्ण होता है। वहीं नगरीकला उत्तर के मुखिया राजेंद्र महतो रिंकू ने कहा पूर्वजों के जमाने से यह परंपरा चलता जा रहा है, और प्रतिवर्ष भोक्ता शरीर में कील चुभोकर भगवान शिव का कामना करते हुए क्षेत्र में सुख समृद्धि की मन्नत मांगते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button