राज्यहरियाणा

Haryana News समाजसेवा एवं प्रकृति संरक्षण को समर्पित मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाणा

मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान सदस्यों द्वारा जिला महेंद्रगढ़ के ग्राम रामबास में जयसिंह वैल्डर की सेवानिवृति उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उनके परिवार के सदस्यों को पौधा भेंट किया और उपस्थित जनसमूह को प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया। ममाज टीम सदस्या डॉ कृष्णा आर्या ने कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा की शुभ अवसरों पर किया गया पौधारोपण हमारा उस पौधे के साथ लगाव जोड़ देता है इसलिए हमें धरती की हरियाली को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और यादगार अवसरों पर पौधे भेंट करने चाहिए। मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल द्वारा सड़क सुरक्षा हेतु चलाये जा रहे अभियान के बारे में जानकारी देकरजल संरक्षण संकल्प दिलाते हुए श्रीमती आर्या ने बताया की हमारे जिले का जल लेवल बहुत नीचे चला गया था जिसको ऊपर लाने के लिए जून 2022 में जिला उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल संगठन बनाकर जल संरक्षण के प्रयास शुरू किए और जागरूकता अभियान चलकर इलाके के लोगों को जागरूक किया ताकि बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पानी धरातल में पहुंचाया जा सके। उन्होनें बताया की इस प्रयास के तहत पिछले एक साल में लोगों ने मिशन के साथ जुड़कर अपने घरों, खेतों, सामुदायिक स्थानों, स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों में तलैया बनाने का जो मिशन चलाया उसके परिणामस्वरूप लाखों लिटर पानी धरातल में पहुंचाया जा चुका है और कुछ उत्साही स्वयंसेवकों ने तो बरसाती जल के संरक्षण के लिए जो अद्भुत विकल्प चुने वो काबिलेतारीफ हैं और आज तक दूसरों के लिए अनुकरणीय बने हुए हैं । उनके अनुसार इस कार्य हेतु गांवों में छोटे छोटे तालाब, जोहड़ों व सोखता गड्ढों का निर्माण किया गया वहीं अति उत्साही कृषकों ने अपने खेतों में पानी के बहाव को रोका तो कुछ युवाओं ने मिलकर नहर, नदियों व नालों के निकास व पानी के बहाव को सुदृढ व अवरोधमुक्त किया। श्रीमती आर्या ने इस अवसर पर उपस्थित मातृशक्ति से अपने घरों से निकलने वाले वेस्ट पानी को छोटी छोटी तलैया व गड्डों में एकत्रित कर पेड़ पौधों में डालने, पुनः उपयोग में लाने व जल को वृथा बहने से बचाने की बात कही। मातृशक्ति से इस सामाजिक अभियान के साथ जुडने की बात करते हुए उन्होनें कहा की कोई भी सामाजिक मिशन महिलाओं की भागीदारी के बिना सम्पूर्ण नहीं होता है और मातृ शक्ति की जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका है क्योंकि दैनिक कार्यों के दौरान महिलाएं अधिकतर समय पानी के संपर्क में रहती हैं और उनकी समझदारी ही जल का संरक्षण कर सकती है। इस अवसर पर पेड़ पौधों की सेवा एवं जल संरक्षण की शपथ लेने वालों में ममाज टीम से डॉ कृष्णा आर्या के साथ डॉ रवीन्द्र कुमार, हरीसिंह, सुरेशचंद, मास्टर ओमप्रकाश, सतीश पत्रकार, सुशीला, ललिता, रोहताशसिंह, शैतानसिंह, सूरजभान, बंशीधर, रतन, सतबीर, पूरण, दलीप, दीपक, विनोद, विजयसिंह, उदयसिंह, कालूराम, बिल्लू, आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button