झारखण्डराज्य

Jharkhand News छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे माननीय विधायक दशरथ गागराई।

रिपोर्टर बिरेंद्रनाथ सोरेन सरायकेला खरसावां झारखंड

सरायकेला : सरायकेला प्रखंड के मुंडाटांड़ पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपोश गांव में बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री दशरथ गागराई। इस बीच विधायक श्री गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृतिक कार्यक्रम है इसे बचाए रखना हमारा कर्तव्य है उन्होंने कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हमें आने का सौभाग्य आप लोगों से ही मिलता आ रहा है।इसके लिए आप सभी को हृदय से आभार धन्यवाद जोहार करते हुए माननीय विधायक जी ने अपने शुभ हाथों से छऊ नृत्य कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण जामुदा,अमर सिंह हांसदा, एवं झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button