बिहारराज्यशिक्षा

Bihar News जन सुराज मेधा छात्रवृति में चयनित 100 छात्राओं को किया गया सम्मानित, पद्मश्री सुधा वर्गीस ने सभी को प्रमाणपत्र देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

जन सुराज मेधा छात्रवृति के तहत 5 मई को पटना के जन सुराज कार्यालय में राज्य भर से चयनित 100 छात्राओं को छात्रवृति दी गई। महिला शिक्षा को लेकर महात्मा गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए जन सुराज अभियान की ओर से ‘जन सुराज मेधा छात्रवृति’ की पहल की गई है। इसके तहत बिहार की 100 मेधावी छात्राओं को 1 साल तक 15 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। इस छात्रवृत्ति के लिए बिहार की रहने वाली कोई भी छात्रा जिसकी अधिकतम उम्र 25 वर्ष से कम हो और 12वीं पास हो इसके लिए आवेदन कर सकती थी। बिहार के अलग-अलग जिलों से आई लड़कियों ने ‘जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति’ सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुई

बिहार के अलग-अलग जिलों से चयनित छात्राओं को पद्मश्री सुधा वर्गीस ने को प्रमाणपत्र देकर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं’जन सुराज मेधा छात्रवृत्ति’ की यह मुहिम पूरे बिहार में लगभग तीन महीने से काम कर रही थी। पूरे बिहार से लगभग 85 हजार लड़कियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। ऑनलाइन के माध्यम से जो लड़कियां शॉर्टलिस्ट हुई थी, उसकी संख्या लगभग 50 हजार थी। ऑनलाइन परीक्षा के लिए उपस्थित अभ्यर्थियों की संख्या 13 हजार थी। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 100 लड़कियां चयनित हुई और उन्हें प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। जन सुराज मेधा छात्रवृति में पूरे बिहार की लड़कियां अलग-अलग जिलों से अपने माता पिता के साथ पटना आई हुई थी। माता-पिता भी अपने बच्चों को प्रमाणपत्र और मेधा छात्रवृत्ति पाता देख काफी खुश नजर आए और जन सुराज के इस मुहिम की काफी सराहना की।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button