मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News शहडोल पुलिस द्वारा गुजरात के जिला बनासकंठा से अपहृत नाबिलक को किया दस्तयाब

1300 किमी दूर गुजरात के बनासकंठा से किया दस्तयाब

रिपोर्टर अज़मत उल्ला शहडोल मध्यप्रदेश 

घटना का संक्षिप्त विवरण:-फरियादी थाना उपस्थित आकर मौखिक सूचना दिया की मेरी नबालिक लड़की जिसकी उम्र 17 वर्ष है दिनांक 14.02 2023 को घर में स्कूल जाने को कहकर गई थी जो वापस घर नही आई कि सूचना पर थाना गोहपारू में तत्काल अपराध क्रमांक 82/ 2023 धारा 363 भा.द.वि का पंजीबद्ध किया गया। अपराध कायमी के पश्चात थाना गोहपारू पुलिस द्वारा लगातार अपस्ता बालिका की पता तलाश की जा रही थी पतासाजी के दौरान पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा अपह्ता बालिका की दस्तयाबी हेतु 10,000 रुपये का ईनाम उद्धघोषित किया जाकर थाना गोहपारू के पुलिस व सायवर सेल शहडोल से पुलिस टीम गठित कर अपस्ता की दस्तयाबी हेतु गुजरात भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा अपह्ता की दस्तयाबी हेतु गुजरात के अहमदाबाद, बनासकंठा आदि जिलो मे कई जगहो पर दबिश देकर अपह्ता बालिका को दिनांक 01.05.2023 को दस्तयाब कर उसके माता पिता को सुपुर्द कर चेहरे पर मुस्कान लौटाई गई है।

सराहनीय भूमिका:- पुलिस अधीक्षक शहडोल श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक मुख्या. शहडोल श्री राघवेन्द्र द्विवेदी के निर्देशन में उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी0 सुभाष दुबे, सउनि भागचन्द, कनकलता दुबे, प्र.आर. सुनीत मिश्रा, आरक्षक भगत सिंह, सतीश मिश्रा, सत्यप्रकाश मिश्रा (सायवर सेल) की सराहनीय भूमिका रही।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button