मध्यप्रदेशशिक्षा

भोपाल, मध्यप्रदेश बैरसिया की 125 छात्राओं को दिया गया ताइक्वांडो और मार्शल आर्ट प्रशिक्षण

सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

✍🏻रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल, मध्यप्रदेश

स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बैरसिया में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा के लिए 7 दिवसीय ताइक्वांडो- मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमें 125 छात्राओं ने भाग लिया ।


विश्व बैंक परियोजना अर्न्तगत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजू तिलंथे के मार्गदर्शन में 6 से 13 दिसंबर तक यह प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । जिसमें छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया और अपने बचाव से संबंधित दाव सीखे गौरतलब है कि इस प्रशिक्षण में छात्राओं को बचाव के कई तरीके प्रशिक्षिका द्वारा सिखाए गए साथ ही उनमें आत्म विशवास भी जगाया । प्रशिक्षण के समापन पर सहभागिता करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल भी वितरित किए गए ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button