धर्मबिहारमनोरंजनराज्यशिक्षा

Bihar News महात्मा बुद्ध जयंती के अवसर पर महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय, पंचदमिया, लालगंज के कैम्पस में स्थित “बुद्ध कुआँ ” के पास कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार

वैशाली : महात्मा बुद्ध जयंती के अवसर पर महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय, पंचदमिया, लालगंज के कैम्पस में स्थित “बुद्ध कुआँ ” के पास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जागृति कला केन्द्र के सचिव सह महेंद्र नाथ सिंह विद्यालय के निदेशक डॉ अभय नाथ सिंह ने की। इन्होंने महात्मा बुद्ध के बताये हुए रास्ते, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर ही विश्व में शांति आ सकती है। आज विश्व में अशांति है। तृतीय विश्व युद्ध की ओर विश्व जा रहा है। बुद्ध का संदेश अभी के समय में काफी प्रासंगिक है। आहार, व्यवहार, विचार संयमित होना चाहिए। बुद्ध का ज्ञान जीवन में काफी उपयोगी है। उपस्थित वक्ताओं ने बुद्ध कुआँ के बारे में विस्तार से बताया। महात्मा बुद्ध गंगा नदी पार करके चेचर घाट पर उतर कर सराय आए। वैशाली जाने के क्रम में पंचदमिया ग्राम में स्थित पीपल के पेड़ के पास आराम किए और इस कुआँ का पानी पीए। कुआँ का जीर्णोद्धार स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् , समाजसेवी स्वर्गीय महेंद्र नाथ सिंह के द्वारा कराया गया। प्रत्येक वर्ष बुद्ध जयंती के अवसर पर जागृति कला केन्द्र और विद्यालय के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उपस्थित लोगों और बच्चों ने महात्मा बुद्ध के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रमुख लोगों में प्रवीण कुमार सिंह, अमन कुमार सिंह, डेजी कुमारी, प्रिया सिंह, प्रियंका देवी, श्रेया सिंह, श्रुति कुमारी, हरेन्द्र पासवान, नीतेश कुशवाहा, मालती देवी, ममता सिंह, बीरु राय, सक्षम, प्रिंस, करीना, अमन, रौशन, साक्षी, प्रभात, साहिल, सुहानी, सचिन।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button