
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
भोपाल.संत हिरदाराम नगर स्थित नेहरू पार्क के झूलेलाल कल्याण मंडल मंदिर में चल रहे चालीहा महोत्सव के दौरान भगवान झूलेलाल के 26वें वंशज परम आदरणीय साईं मनीष लाल साहिब ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। बहुत भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे । उन्होंने गुजरात के भरूच स्थित पवित्र नर्मदा तट पर विराजमान भगवान झूलेलाल की अखंड ज्योत एवं मंदिर की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ वहां दर्शन करने जाता है, उसके दुख-दर्द दूर होते हैं तथा भगवान झूलेलाल की कृपा से उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वर्ष में कम से कम एक बार भरूच स्थित भगवान झूलेलाल मंदिर एवं अखंड ज्योत के दर्शन अवश्य कर. नरेश ज्ञानचंदानी ने अपने संबोधन में कहा कि चालीहा महोत्सव सिंधी समाज की आस्था, श्रद्धा और संस्कृति का प्रतीक है। भगवान झूलेलाल का संदेश प्रेम, सेवा, सद्भाव और मानवता का है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े रहने तथा युवा पीढ़ी को भगवान झूलेलाल के आदर्शों से प्रेरित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नरेश ज्ञानचंदानी, पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव राजकुमार वाधवानी (राऊ भैया), अध्यक्ष भारत पारदासानी, रमेश रामचंदानी, रामकुमार पारदासानी, भरत आसवानी, जगदीश टहिलियानी, दौलतराम सबनानी, ललित चेलानी, पंकज किशनानी, अनिल इसरानी, जगदीश हरचंदानी, आहुष आडवाणी, सुनील खूबचंदानी, नंद पंजवानी, जनक, गिरधारी, राजकुमार सुखवानी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel