
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन बिहार राज्य कमेटी की ओर से शहीद बैकुंठ शुक्ल के शहादत दिवस के अवसर पर 2 दिनों का छात्र कैंप उनके पैतृक गांव लालगंज प्रखंड के जलालपुर में आयोजित होगा। जिसमें बिहार राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पहला दिन 13 मई को भारतीय आजादी आंदोलन में क्रांतिकारियों की भूमिका एवं क्रांतिकारियों के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर चर्चा- परिचर्चा किया जाएगा तथा दूसरे दिन 14 मई 2023 को बैकुंठ शुक्ल एवं योगेन्द्र शुक्ल के प्रतिमा के नजदीक अपराहन 4:00 बजे से शहीद बैकुंठ शुक्ल का शहादत दिवस मनाया जाएगा। उक्त बातें समाजसेवी डॉ राजेंद्र शर्मा ने बताया और इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जलालपुर , लालगंज वासियों सहित आम आवाम से तन मन धन से सहयोग करने का अपील किया।


Subscribe to my channel