
रिपोर्टर विवेक तिवारी वैशाली बिहार
वैशाली : लालगंज हाजीपुर मुख्य मार्ग के पोझियाँ हाट के समीप टेंपो और चक्का वाहन की जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भयानक हुई की मौके पर ही एक की मौत हो गई जबकि एक की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने लालगंज –कर्ताहा सीमा के रौदीपोखर के समीप जाम कर दिया। घटना के बाद कार चालक कार लेकर भाग रहा था जिसे स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया जिसके बाद लोगों ने लालगंज और कर्ताहा थाने को इसकी सूचना दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार और चालक को कब्जे में लेकर आगे करवाई की प्रक्रिया में जुट गई। बताया जा रहा कि टेंपो चालक पोझियाँ हाट के समीप सवारी उतार रहा था तभी हाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी, जिसमे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही बसंता जहानाबाद के मुखिया गणेश राय ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर करवाने में सहयोग किया। वहीं मृतक की पहचान रौदीपोखर गांव निवासी उत्तम पासवान का लड़का मुकेश पासवान बताया गया वहीं दूसरे मृतक की पहचान घटारो मध्य पंचायत के स्वर्गीय नागा ठाकुर के पुत्र उपेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,सभी का रो–रो कर बुरा हाल है। वही घटना से आक्रोसित लोगों ने रौदीपोखर के समीप सड़क पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया जिसके बाद लालगंज थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अभिषेक कुमार, कर्ताहा थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, एसआई आशुतोष शुक्ला, एसआई बृजेश कुमार यादव, सुनील कुमार, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को शांत करवा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजवाया। जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया तथा आवागमन सुचारू रूप से चालू करवाया।


Subscribe to my channel