जम्मू/कश्मीरराज्य
Jammu & Kashmir News पुंछ में ऑटो के सड़क किनारे खाई में गिरने से एक की मौत, 5 घायल

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
पुंछ : पुंछ जिले के बलिया थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये. एक अधिकारी ने बताया कि बलिया में एक ऑटो रिक्शा सड़क किनारे खाई में गिर गया, जिससे छह लोग घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, हालांकि, घायलों में से एक ने दम तोड़ दिया, जबकि 5 का इलाज चल रहा है।

Subscribe to my channel