IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत पुलिस के महिला थाना द्वारा तिकोनिया, नुमाइश चौराहा, लोहाना चौराहा, बस स्टैंड, स्टेशन, मॉल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर एवं एसआई आकांक्षा सिंह ने महिलाओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।इस दौरान पुलिस टीम ने 112, 102, 108, 1090, 1098, 181, 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी अंजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की अपील की गई।महिलाओं को ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के इस्तेमाल में सतर्कता बरतने के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान जागरूकता पम्पलेट वितरित कर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं जनजागरूकता को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कांस्टेबल शीलम ,प्रीति पूर्या मौजूद रही

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button