झारखण्डराज्य

Jharkhand News चांडिल जंक्शन से सांसद संजय सेठ व ईचागड विधायक श्रीमति सबिता महतो ने हरी झंडी दिखाकर किया टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस को रवाना।

रिपोर्टर बीरेंद्र नाथ सोरेन सरायकेला खरसावां झारखंड

ईचागढ़ :- चांडिल जंक्शन परिसर में सोमवार को रांची लोकसभा के सांसद संजय सेठ व ईचागढ़ के लोकप्रिय विधायक सविता महतो ने संयुक्त रुप से टाटानगर से गोड्डा जाने वाली ट्रेन संख्या 18185 को चांडिल जंक्शन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव चांडिल जंक्शन पर होने से स्थानीय लोगों को काफी खुश देखा गया। इस दौरान विधायक ने कहा टाटानगर गोड्डा एक्सप्रेस का ठहराव चांडिल जंक्शन पर होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मौके पर के आद्रा मंडल रेल प्रबंधक मनीष कुमार, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मंत्री महतो, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ के जवान समेत काफी संख्या में चांडिल के आम जनता उपस्थित थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button