उत्तरप्रदेशधर्ममनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News पावन मंगल कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ हुआ

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

कस्बा अंतर्गत बिधूना रोड छोला मन्दिर के पास हाता में सोमवार से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का पावन कलश यात्रा निकाली गई जिसके कई महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर शामिल होकर आस्था जताई। आयोजक देवेंद्र कुमार, रविन्द्र कुमार ने बताया कि सरस कथा का आचार्य पुनीत त्रिपाठी श्रवण कराया जाएगा उनके साथ सहायक कथा वाचक के रूप में आचार्य अमंत द्विवेदी के अलावा औरैया के श्रीसीतारमण रामायणी द्वारा राम कथा का श्रवण कराया जाएगा।कथा में परीक्षित के रूप में रामलखन पोरवाल सपत्नीक मौजूद रहेंगे। श्रीमद भागवत कथा का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे रहेगा जबकि राम कथा प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे सुनाई जाएगी। सात मई को कथा का विराम होगा और अगले दिन 8 मई को पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान आनंद पोरवाल, कैलाश पोरवाल, आशीष पोरवाल, देवेंद्र पोरवाल, सौरभ पोरवाल, अंकुर पोरवाल, आदित्य पोरवाल उत्कर्ष पोरवाल, उदित पोरवाल, अर्पित पोरवाल, श्यामू, रामू, प्रियांशु आदि मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button