जम्मू/कश्मीरराजनीतिराज्य

Jammu & Kashmir News विधानसभा चुनाव भाजपा में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं : उमर अब्दुल्ला

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर

श्रीनगर, 2 मई नेशनल कांफ्रेंस के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव नहीं चाहती क्योंकि इस पार्टी में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

पत्रकारों से बात करते हुए उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) संसद और पंचायत चुनाव में रुचि रखते हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव नहीं चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा में लोगों का सामना करने का साहस नहीं है। समाचार एजेंसी कश्मीर न्यूज़ ट्रस्ट के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग को शायद केंद्र से हरी झंडी नहीं मिली होगी। उन्होंने कहा, “ईसीआई केंद्र में सत्ताधारी पार्टी से परामर्श करता है और मुझे लगता है कि आयोग को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने के लिए हरी झंडी नहीं मिली है।  यह पूछे जाने पर कि राजनीतिक दल सड़कों पर क्यों नहीं आते हैं और जल्दी चुनाव की मांग करते हैं, उमर अब्दुल्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि अगर लोग पीड़ित हैं और समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो वे सड़कों पर क्यों नहीं आते हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button