उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News कोटद्वार दुगड्डा मार्ग पर आर्मी का जवान नदी में गिरा। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर निकाला

रिपोर्टर राजेश सिंह राजा कोली पौड़ी गढ़वाल उत्तराखण्ड

सोमवार रात्रि कोतवाली कोटद्वार को सूचना मिली कि एक मोटर साइकिल सवार व्यक्ति दुगड्डा रोड पर 5वें मील के पास सड़क से नीचे नदी के पास गिर गया है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार अपनी टीम के साथ और एसडीआरएफ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा एसडीआरएफ की सहायता से घायल व्यक्ति को खाई से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जिनकी स्थिति अब ठीक है। घायल व्यक्ति का नाम अमर सिंह पुत्र दलवीर सिंह, निवासी-काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार, जो आर्मी में है तथा वर्तमान में मेरठ में तैनात है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button