Uttar Pradesh News : पुलिस ने 100 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश
इटावा। अपराध नियंत्रण एवं जनसेवा की दिशा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सर्विलांस/एसओजी टीम ने अथक प्रयास कर विभिन्न कंपनियों के 100 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है अपर पुलिस अधीक्षक नगरअभयनाथ त्रिपाठी के निर्देश पर टीम ने CEIR पोर्टल (संचार साथी), UPCOP APP पर दर्ज शिकायतों एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्य जुटाकर मोबाइलों की तलाश की। टीम की मेहनत से 100 मोबाइल बरामद किए गए।एसएसपी ने 9 सितंबर 2026 को बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने एसएसपी सहित पुलिस का आभार व्यक्त किया।बरामद मोबाइलों में वीवो के 27, ओप्पो 16, रियलमी 16, सैमसंग 14, रेडमी 7, मोटोरोला 6, इनफिनिक्स 3, पोको 3, वनप्लस 3, आईक्यू 2, लावा 2 और टेक्नो का 1 मोबाइल शामिल है।पुलिस टीम में निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, उपनिरीक्षक बेचन कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।*




Subscribe to my channel