IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : गोकशी मामले में हथगाम पुलिस की कार्रवाई, दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

एक आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी; आरोपियों से पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पट्टीशाह गांव में पूर्व में हुई गोकशी की घटना से जुड़े वांछित अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथगाम पुलिस ने मोहम्मद आदिल पुत्र रहीश अहमद और मोहम्मद शोएब पुत्र लतीफ, निवासी आबू नगर, कोतवाली सदर, को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले में एक अन्य वांछित अभियुक्त शानू ढाबा निवासी आम्बापु अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे कथित रूप से मुख्य आरोपी रियाज कुरैशी से गोमांस लेकर उसकी बिक्री करते थे। पुलिस के अनुसार, रियाज कुरैशी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और पूर्व कार्रवाई के दौरान भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने का प्रयास कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए टीम ने घेराबंदी की और आम्बापुर रोड से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।वहीं, फरार आरोपी शानू ढाबा की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button