Uttar Pradesh News : अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक सीज

जूनियर रिपोर्टर रमेश कुमार बहराइच उ.प्र.
बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर एमवी एक्ट में सीज की गई है। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व सीओ नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मंगलवार को टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम गड़रहवा में बलराम भट्ठा से करीब 500 मीटर पहले बगीचे के पास से एक संदिग्ध युवक को दोपहर 1:32 बजे पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान शेर खाँ पुत्र नसीर निवासी गुप्तावरपुरवा, मजरा शंकरपुर, थाना रुपईडीहा के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसके कब्जे से एक होंडा शाइन 100 DX मोटरसाइकिल नं. UP40BQ1643, और 140 रुपये नगद बरामद हुआ है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना रुपईडीहा में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय रवाना कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक धनजी सिंह, कांस्टेबल विवेक सिंह, मो. तनवीर खाँ और अनुप कुमार शामिल रहे।
संवाददाता रमेश कुमार सिंह बहराइच उत्तर प्रदेश




Subscribe to my channel