राजनीतिराजस्थानराज्य

Rajasthan News 2021 के लिखित समझौते से मुकर रही सरकार

रिपोर्टर विनोद चारण बीकानेर राजस्थान 

राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ग्राम विकास अधिकारियों का धरना निरन्तर 7वें दिन भी जारी रहा ग्राम विकास अधिकारी संघ के उपशाखा खाजूवाला के समस्त ग्राम विकास अधिकारी लम्बित लिखित समझौते के आदेश जारी करवाने हेतु महंगाई राहत शिविर और प्रशासन गांवो के संघ अभियान का पूर्ण असहयोग कर पंचायत समिति मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना दे रहे है जिससे कि महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवो के संग शिविरों में आमजन के रोजमर्रा के कार्य जैसे जन्म मृत्यु ,विवाह पंजीकरण, राशनकार्ड , जॉबकार्ड, मनरेगा, व पट्टों जैसे मूलभूत कार्य भी नही हो पा रहे है सभी शिविर महज खानापूर्ति साबित हो रहे है ब्लॉक मंत्री ओमी ने धरणा स्थल पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार के साथ काफी बार की वार्ता के उपरांत लिखित समझौता होने पर भी आदेश जारी नही किये जा रहे है व संघ की विभिन्न जायज माँगो पर कोई सकारात्मक निर्णय नही लिया जा रहा है आज धरना स्थल पर सरपंच संघ खाजूवाला के ब्लॉक उपाध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल ने उपस्थित होकर ग्राम विकास अधिकारी संघ को नैतिक समर्थन प्रदान किया इस दौरान धरनास्थल पर सुरता राम ,प्रह्लाद , विनोद, भरतचन्द्र, सुरेंद्र, राहुल आदि ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button