उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया.

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी पहुंचे थे. यहां उन्होंने शिवपुर स्थित मिनी स्टेडियम से नगर निकाय चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी ने कहा कि वाराणसी में भाजपा की विजय पक्की है. इसमें किसी को जरा भी संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में काशी बदल चुकी है. वहीं, उन्होंने कहा कि बुआ और बबुआ की पार्टी युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी. हम युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त कर रहे हैं. बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ निकाय चुनाव को लेकर मैराथन जनसभाएं कर रहे हैं. सीएम योगी आज प्रतापगढ़, जौनपुर में भी थे. इसके बाद वह वाराणसी पहुंचे. सीएम योगी के यहां पहुंचते ही काशी के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने लायक था. लोगों के बीच सीएम ने मंच से अपनी बात रखी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि आज 35 करोड़ गरीबों का जनधन अकाउंट हमारी सरकार में खोला गया है. सबका साथ-सबका विकास के पीएम मोदी के विजन को ही हमने मिशन मानकर यूपी में काम किया है. उन्होंने कहा कि काशी में नगरीय सुविधाओं का विस्तार करते हुए हमने नगर निगम का विस्तार किया है. 36,400 से अधिक स्ट्रीट वेंडर को पीएम स्वनिधि योजना से जोड़ने का काम किया गया है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशीवासियों और उत्तर प्रदेश वासियों का सौभाग्य है की खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमारा प्रतिनिधित्व करते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की सशक्त छवि बनी है. पिछले नौ साल में देश मे विश्वास का माहौल बना है. काशी अपने आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए दुनिया में अपना प्रभाव बना रही है. सीएम योगी ने योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि 4 करोड़ गरीबों को आवास, बिजली, 8 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 35 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन, 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल रहा है. इसके अलावा यूपी में आज इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण, हाइवे, नये एयरपोर्ट बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं. आज काशी में कूड़े के ढेर नहीं हैं. पिछली सरकारों पर हमलावर होते हुए सीएम योगी ने कहा कि बुआ और बबुआ की पार्टी युवाओं के हाथ में तमंचा थमाती थी. हम युवाओं को टैबलेट देकर उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त कर रहे हैं. आज पूरे प्रदेश में सुरक्षा का वातावरण है. आज व्यापारी से रंगदारी मांगने की कोई हिम्मत भी नहीं कर सकता.

बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में सीएम योगी ने कहा कि वाराणसी के मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी पर बाबा विश्वनाथ और प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है. उन्होंने कहा कि बीते 9 साल में काशी के साथ साथ पूरा देश बदल चुका है. हमने बिना भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ सबको प्रदान किया है. इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री जयवीर सिंह, अनिल राजभर, रविन्द्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालू, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, विधाकय डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, नील रतन पटेल, त्रिभुवन राम, सुनील पटेल, सुशील सिंह, एमएलसी अशोक धवन, सोमवार को वाराणसी और जौनपुर में जनसभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए जानते हैं. दुनिया और देश यूपी की ओर आकर्षित हो रहा है. उन्होंने कहा कि 70 सालों में जो काम नहीं हुआ वह हमारी सरकार ने 6 साल में करके दिखाया है. आज कोई भी अपराधी और माफिया सीना तान के नहीं चल सकता है. आज हमारी बेटियां और बहुएं सुरक्षित हैं. उन्होंने डबल इंजन की सरकार को ट्रिपल इंजन की सरकार में बदलने का आह्वान किया.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button