Madhya Pradesh News आम आदमी पार्टी ने प्रेसवार्ता कर दी नप अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के घेराव की चेतावनी
भीख नहीं भ्रष्टाचार है जनता के साथ बड़ा धोखा है अमित भटनागर आप प्रदेश सचिव

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश
टीकमगढ़ :- आम आदमी पार्टी पार्टी ने टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष के बीच के विवाद में भीख शब्द के स्तेमाल को गंभीरता से लेते हुए इसे जनता के साथ बड़ा विश्वासघात बताते हुए अपने प्रदेश सचिव अमित भटनागर द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। उनके साथ टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष जीतेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित जिले के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव अमित भटनागर ने प्रेस वार्ता को संबोधित कहा कि आम आदमी पार्टी जन आंदोलन से निकली हुई जनता के मुद्दे उठाने वाली पार्टी है इसलिए आम आदमी पार्टी जनता की तरफ से सवाल कर रही है कि यह “भीख” क्या है?
साथ ही अमित भटनागर ने कि कांग्रेस भाजपा को जनता को छलने वाली नकारात्मक राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि दोनों के भ्रष्टाचार के कारण टीकमगढ़ जिले और बुंदेलखंड में अपार संभावनाओं के बाद भी विकास नहीं हो पाया। पिछले कई वर्षों से भाजपा और कांग्रेस मिलकर टीकमगढ़ की भोली भाली जनता को लूट रहे हैं वह तो इस मामले में विवाद के कारण सच्चाई सामने आ गयी जिसमें कांग्रेश के कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मालिक ने भाजपा के नेता प्रतिपक्ष पर स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है, जिससे भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत जनता के सामने आई है, यह जनता के साथ एक बड़ा विश्वासघात है। आम आदमी पार्टी टीकमगढ़ के जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष पप्पू मलिक नेता व प्रतिपक्ष रानू खरे ने से आग्रह है कि जनता की भावनाओं के साथ कुठाराघात ना करें, जनता के बीच में आए और जो भी मिलीभगत है वह स्पष्ट करें। जीतेन्द्र जैन ने चेतावनी दी कि यदि नगर पालिका अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष ने 3 दिन के अंदर जनता के साथ इस बड़े विश्वासघात पर अपना स्पष्टीकरण देते हुए माफी नहीं मांगी तो आम आदमी पार्टी इनका घेराव करने को मजबूर होगी।




Subscribe to my channel